हाइलाइट॒स -
🫵 कैंडल स्टिक का इतिहास
🫵 कैंडल स्टिक बेसिक ज्ञान
🫵 कैंडल स्टिक के भाग
🫵 कैंडल स्टिक कितने प्रकार के होते है
🫵 संख्या के आधार पर कैंडल स्टिक कितने तरह के होते हैं,
1 🫵 कैंडल का इतिहास
17 वीं शताब्दी मे जापान मे चावल की ट्रेडिंग होती थी, उसी समय वहा एक व्यापारी थे जिनका नाम मोनेहीशा होमा कुछ वर्षों तक चावल की ट्रेडिंग करते-करते होम ने एक बात जानी की कीमत अपने मनमानी से नहीं चलती है |और उन्होंने विचार किया की शायद कीमतों में एक प्रकार का पैटर्न है ,जो कि आज तक कोई समझ नहीं पाया है और उन्होंने हर रोज कीमतों को लिखकर उनका आकलन करने लगे कुछ वर्ष बीत गए और उन्होंने पाया की कीमतें सचमुच एक प्रकार के पैटर्न के अनुरूप ही चलती है ,जो की उन्हें कीमतों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था इस प्रकार उन्होंने एक चार्ट प्रणाली को जन्म दिया जिसे उन्होंने कैंडल स्टिकन चाटिंग का नाम दिया ।
शुरुआती में उन्होंने दो प्रकार के कैंडल का नाम दिया
|| Bullish कैंडल स्टिक और Berish कैंडल स्टिक , Bullish कैंडल स्टिक तेजी को दर्शाता है , और इसका रंग शुरुआत समय में सफेद रखा गया था , जो की समय के साथ बदलकर हरा कर दिया गया |
|| ठीक उसी प्रकार Berish कैंडल स्टिक मंदी को दर्शाता है, इसका रंग शुरुआत समय में काला रखा गया था जो समय के साथ बदलकर लाल रख दिया गया |
2 🫵 बेसिक कैंडल
अगर हम शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर रहे हैं तो हमें कैंडल स्टिक के O.H.L.C बारे में पता होना चाहिए, O. H. L. C कैंडल स्टिक के कुंडली को बताता है |
किसी भी कैंडल में चार चीज होती हैं open प्राइस , High प्राइस , Low प्राइस , Close प्राइस
Bullish and Berish कैंडल स्टिक में हाई लो सेम होते हैं open और Low में अंतर होता है | Bullish कैंडल स्टिक में ओपन नीचे और क्लोज ऊपर होता है , ठीक इसका उल्टा Bearish कैंडल स्टिक में ओपन ऊपर और Close नीचे साइड होता है |
O = open O का मतलब होता है ओपन प्राइस यह कैंडल के ओपन प्राइज को दर्शाता है या जी प्राइस पर कैंडल बनना चालू हुआ हो
H = High H का मतलब हाई होता है यह कैंडल के सबसे हाई प्राइस को दर्शाता है |
L = Low L का मतलब होता है ल यह कैंडल के सबसे लोएस्ट प्राइस को दर्शाता है |
C= close C का मतलब क्लोज होता है यह कैंडल के क्लोजिंग प्राइस को दर्शाता है |
3 🫵 कैंडल स्टिक के भाग
हर एक कैंडलस्टिक में तीन हिस्से होते हैं: Body, Wick और रंग।
अब हम मान रहे हैं कि आप एक दिन के हिसाब से इस पैटर्न का इस्तेमाल कर रहे हैं और जिस समय आप टेक्निकल एनालिसिस कर रहे हैं उस समय मार्किट बंद हो चुका है।
बॉडी -
बॉडी कैंडलस्टिक का वो हिस्सा है जो शेयर के उस दिन खुलने और बंद होने के बीच के अंतर को दिखाता है।
विक - (Wick )
विक या शैडो एक लाइन होती है जो पूरे दिन शेयर प्राइस में होने वाली हलचल को बताती है। जैसे दीपक या मोमबत्ती में बत्ती होती है, ये देखने में वैसी ही लगती है।
रंग -
Candlestick Pattern समझते समय ये देखना बहुत जरुरी है कि कैंडल का रंग कैसा है क्योंकि रंग ही ये बताता है कि बाजार में तेज़ी चल रही है या मंदी।
अगर कैंडल हरे या सफ़ेद रंग की है तो इसका मतलब लोग खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं जबकि इसके उलट अगर कैंडल लाल या काले रंग की है तो बाजार में भारी बिकवाली है।
4 🫵 कैंडल स्टिक कितने प्रकार के होते है
वैसे तो शेयर मार्केट में कैंडल स्टिक पेटर्न दो प्रकार के होते हैं |
1. बुलिश कैंडल स्टिक
2. बियरिश कैंडल स्टिक
Question- बुलिश और बियरिश पैटर्न कब बनते हैं ?
Answer - बुलिश Candlestick Pattern तब बनता है जब किसी शेयर की closeing price पिछले दिन की price से ज़्यादा होती है |
जबकि बियरिश Candlestick Pattern पैटर्न तब बनता है जब कोई शेयर पिछले दिन की price से कम पर बंद होता है।
5 🫵 संख्या के आधार पर कैंडल स्टिक कितने तरह के होते हैं,
वैसे तो शेयर बाजार में कैंडल स्टिक बहुत प्रकार का होता है लेकिन संख्या के आधार पर कैंडल स्टिक को तीन कैटेगरी में विभाजित किया गया है जिससे एक नए ट्रेंडर को समझने में आसानी हो जाती है |
1. सिंगल कैंडल स्टिक
2. डबल कैंडल स्टिक
3. ट्रिपल कैंडल स्टिक
सिंगल कैंडल स्टिक
वे कैंडलेस्टिक पेटर्न जो सिंगल कैंडल से मिलकर बनता है उसे सिंगल कैंडल स्टिक पैटर्न कहते हैं |
डबल कैंडल स्टिक
वह कैंडल स्टिक पेटर्न जो डबल कैंडल से मिलकर बनता है उसे डबल कैंडल स्टिक पेटर्न कहते हैं |
ट्रिपल कैंडल स्टिक
वह कैंडल स्टिक पेटर्न जो तीन कैंडल से मिलकर बनता है उसे ट्रिपल कैंडल स्टिक पेटर्न कहते हैं |
अगले आर्टिकल में हम लोग इन तीनों कैंडल स्टिक के बारे में फुल डीटेल्स जानकारी पढ़ेंगे |
Social Plugin